Ad Code

सूर्यकुमार यादव की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकार्ड, नेटवर्थ, और परिवार से जुड़े रोचक तथ्य

सूर्यकुमार यादव की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकार्ड, नेटवर्थ, और परिवार से जुड़े रोचक तथ्य

सूर्यकुमार यादव एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खिलाड़ी है जिन्हें स्काई ( SKY ) नाम से भी जाना जाता है सूर्यकुमार यादव मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर है सूर्यकुमार यादव दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते हैं वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत यादव ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है यादव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ T20 बल्लेबाज माना जाता है |

सूर्यकुमार यादव की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकार्ड, नेटवर्थ, और परिवार से जुड़े रोचक तथ्य



सूर्यकुमार यादव का परिचय

नाम सूर्यकुमार अशोक यादव
उपनाम सूर्या, स्काई
जन्म 14 सितम्बर 1990
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र 33 साल
पिता अशोक कुमार यादव
माता स्वप्ना यादव
बहन दिनल यादव
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी देविशा सेट्टी

सूर्यकुमार यादव प्रारंभिक जीवन

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था सूर्यकुमार यादव का पूरा नाम सूर्य कुमार अशोक यादव है | यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जो परमाणु अनुसंधान केंद्र ( BARC ) मैं इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं सूर्यकुमार यादव की मां का नाम स्वप्न यादव है | यादव अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं उनकी एक बहन भी है जिसका नाम दिनल यादव है | सूर्यकुमार यादव मूल रूप से वाराणसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं बीएआरसी में नौकरी के लिए गाजीपुर शहर से मुंबई आकर बस गए |

 

Suryakumar Yadav Parents
Suryakumar Yadav Parents

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा

सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मुंबई से प्राप्त किया है इसके बाद उन्होंने परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज मुंबई और फिर पिल्लई कॉलेज आफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस मुंबई में दाखिला लिया जहां उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की | इसके बाद उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग ज्वाइन कर ली क्योंकि यह बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते थे |


सूर्यकुमार यादव की पत्नी

सूर्यकुमार यादव 2012 में दक्षिणी भारतीय युवती देवीशा से मिले | उन दोनों की मुलाकात मुंबई के पोद्दार कॉलेज में हुई थी तब सूर्य की उम्र केवल 22 वर्ष रही होगी और देवीशा शेट्टी उनसे करीब 3 साल छोटी थी यादव को देवीशा से पहली नजर में ही प्यार हो गया और वह उनके डांस के भी फैन हो गए धीरे-धीरे बात आगे बड़ी और दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर जल्दी सूर्यकुमार यादव ने अपने प्यार का इजहार किया और आने वाले समय में यह कपल करीब तीन से चार साल तक रिलेशन में रहे फिर सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी ने 7 जुलाई 2016 को शादी कर ली |


Suryakumar Yadav Wife
Suryakumar Yadav Wife


सूर्यकुमार यादव शुरुआती क्रिकेट करियर

यादव बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में रुचि रखते थे सूर्य ने वाराणसी की गलियों में खेलते हुए अपना हुनर सीखा है | 10 साल की उम्र में उनके पिता ने खेल के प्रति उनके झुकाव को देखा और उन्होंने बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट शिविर में नामांकन कराया | इसके बाद ऐल्फ वेंगसकर एकेडमी गए और मुंबई में आयु वर्ग क्रिकेट खेला | उसके बाद उन्होंने जिम खाना क्रिकेट क्लब के लिए मुंबई में क्लब क्रिकेट में भाग लिया उन्होंने मुंबई में पारसी जिमखाना और भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड टीम के अलावा शिवाजी पार्क जिमखाना क्लब और दादर यूनियन क्लब जैसे क्लबोन के लिए क्लब क्रिकेट खेला |



Suryakumar Yadav girlfriend
Suryakumar Yadav girlfriend

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर

सूर्यकुमार यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2010 में की थी 11 फरवरी 2010 को उन्होंने विजय हजारी ट्रॉफी में अपने होमटाउन मुंबई के लिए गुजरात के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 37 गेंद पर 41 रन बनाए और मैच के दूसरे सर्वोच्च स्कोर रहे | उसके बाद कुछ महीनो बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए T20 डेब्यू किया वह पांच रन बनाने के बाद आउट हो गए जिससे टीम को 7 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा वही 2010 के अंत में सूर्यकुमार यादव को दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला सूर्यकुमार यादव ने मैच में सर्वाधिक 73 रन बनाए |


2011 12 का रांची ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 माचो में 68.54 की औसत से 754 रन बनाकर मुंबई के लिए टॉप स्कोरर रहे यादों ने सीजन के अपने तीसरे मैच में उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और इसके अगले मैच में एक और शतक लगाया | सूर्य के नाम 2011-12 सीजन में U23 स्तर पर 1000 से अधिक रन है यादव की लगातार शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें 2014-15 के रणजी सीजन से पहले मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया लेकिन कुछ ही समय बाद अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ दी और 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का कप्तान बने |


सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

घरेलू क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 2012 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लख रुपए में खरीदा लेकिन सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा और किरण पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला फिर 2014 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सूर्यकुमार यादव को 70 लख रुपए में खरीदा उन्होंने आईपीएल 2015 में सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंद में पांच छक्कों के साथ 46 रन बनाकर मैच जिताया सूर्यकुमार यादव करीब 4 साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से जुड़े रहे |


सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने 2018 में उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल किया उसे सीजन में कुल 512 रनों के साथ मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने | यादव ने मुंबई की चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी | सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में 8 करोड रुपए में खरीदा | और इस साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें शुरुआती मैच में बैठा रखा लेकिन 7 अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला लेकिन सूर्यकुमार यादव 0 पर आउट हो गए अब आगे देखते हैं कि सूर्यकुमार यादव अपना कितना जलवा दिखा पाते हैं |



Suryakumar Yadav Cricketer
Suryakumar Yadav Cricketer

सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

T20I क्रिकेट

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव को 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला | यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था हालांकि सूर्यकुमार यादव को पहले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन सीरीज के चौथे T20 में उन्होंने 57 रन की पारी खेली | उन्होंने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया और T20I में पहले बॉल पर छक्का लगाने वाले वह पहले भारतीय बन गए इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और T20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई | यादव 2021 T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने चार मैच खेला और तीन पारी में 42 रन बनाए उन्होंने 2022 में आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और 30 अक्टूबर 2022 को यादव ने आईसीसी T20 आई बल्लेबाजी की रैंकिंग में पहले नंबर पर स्थान प्राप्त किया सूर्यकुमार यादव कई T20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं |


वनडे क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था | अपने पहले इंटरनेशनल मैच में इन्होंने 31 रन बनाए 21 जुलाई को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे अर्धशतक बनाया | हालांकि वनडे में सूर्यकुमार यादव अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा नहीं दिखा पाए | उन्होंने अब तक कुल 31 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 26.76 की औसत से 669 रन बनाए हैं इस दौरान उन्होंने चार अर्ध शतक भी बनाया |


टेस्ट क्रिकेट

9 फरवरी 2023 को सूर्यकुमार यादव ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट डेब्यू किया | और मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए यादव ने तीन दिनों की एक दिवसीय श्रृंखला में तीन बार गोल्डन डॉग होने वाले पहले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन गए |


सूर्यकुमार यादव स्टेटस

M Inn NO Runs HS Average BF SR 200 100 50 4s 6s
Test 1 1 0 8 8 8.0 20 40.0 0 0 0 1 0
ODI 37 35 5 773 72 25.77 736 105.03 0 0 4 80 19
T20I 60 57 10 2141 117 45.55 1248 171.55 0 4 17 192 123
IPL 140 125 22 3249 103 31.54 2269 143.19 0 1 21 349 112

सूर्यकुमार यादव को मिले अवार्ड

वर्ष पुरस्कार
2022 आईसीसी T20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ़ द ईयर
2023 एसेसे अवार्ड 2023 के लिए पॉपुलर चॉइस स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर के लिए नामांकित


सूर्यकुमार यादव से जुड़े विवाद

विराट कोहली से झड़प

आईपीएल 2020 के एक लीग के मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की विराट कोहली से झड़प हो गई थी मैच के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सूर्यकुमार के पास जाकर और उसे स्लेजिंग करने की कोशिश की लेकिन सूर्यकुमार यादव ने संयम बनाए रखा और उन्हें कोई जवाब नहीं दिया | यादव के इस चतुराई को देखते हुए लोगों ने सूर्यकुमार यादव की बहुत सराहना की पर उन्होंने इस मैच को भी जिताया |


सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग 55 करोड रुपए की है 2023 में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सूर्यकुमार यादव को ग्रेड बी में शामिल किया है जिससे सूर्य को 3 करोड रुपए सालाना सैलरी मिलती है जबकि उन्हें भारत के लिए प्रति टेस्ट मैच के लिए 15 लाख ₹, वनडे के लिए 6 लाख ₹, और t20i के लिए 3 लाख ₹ मिलते हैं | सूर्यकुमार के इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के साथ 8 करोड रुपए का कॉन्ट्रैक्ट है इसके अलावा सूर्यकुमार यादव कई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं सूर्यकुमार यादव के पास मुंबई के चेंबर में एक शानदार अपार्टमेंट कंपलेक्स भी है जिसकी कीमत लगभग 8 से 10 करोड रुपए के बीच है |


सूर्यकुमार यादव कर कलेक्शन

सूर्यकुमार यादव के पास कई महंगी महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है उन्होंने हाल ही में मर्सिडीज बेंज जी एल ई कुप खरीदी है जिसकी कीमत 2.15 करोड रुपए है इसके अलावा एक रेंज रोवर वेलर है जिसकी कीमत 90 लख रुपए है और एक मिनी कूपर एस और ऑडी A6 है |

कार का नाम क़ीमत
मर्सिडीज़ बेंज जीएलई कुपर 2.15 Cr ₹
रेंज रोवर वेलार 90 Lakh ₹
ऑडी A6 60 Lakh ₹
निसान जोंगा 15 Lakh ₹
मर्सिडीज़ बेंज GLS 400 D 1.29 Cr ₹
BMW 5 Series 530 DM स्पोर्ट्स 74.49 Lakh ₹
हुंडई I 20 11.28 Lakh ₹
फार्च्युनर 50.74 Lakh ₹
मिनी कूपर एस 41.20 Lakh ₹


निष्कर्ष

दोस्तों हमें पूरी उम्मीद है कि आपको सूर्यकुमार यादव की जीवनी Suresh Kumar Yadav Biography in Hindi पसंद आया होगा | आपको इस पोस्ट पढ़कर क्या अच्छा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे |



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ